लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में सोमवार तड़के सोते समय ननिहाल आई बच्ची (4) को बदमाश उठा ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या की और शव गड्ढे में फेंककर भाग निकले।
दो दिन बाद बुधवार रात बच्ची का शव मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या का शक जता रहे परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे गड्ढे से बुधवार रात दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीणों ने झांका। वहां बच्ची का शव पड़ा था। हरदोई के संडीला थाना इलाके की यह बच्ची रविवार को अपनी मां के साथ कस्बे में अपने ननिहाल आई थी।