फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ लिटरेचर कॉर्निवाल का आगाज आज

Fri, 06 Dec 2013 01:36 AM IST
नीरज शुक्ला/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्यकारों के इस्तकबाल की तमाम तैयारियां हो चुकी हैं। विभिन्न मुद्दों पर उनके विचारों को जानने और समझने के लिए लोगों की उत्सुकता भी परवान चढ़ रही है।
विज्ञापन


बस इंतजार है शुक्रवार का। जब लखनऊ एक्सप्रेशंस की ओर से तीन दिवसीय लखनऊ लिटरेचर कॉर्निवाल-2013 का उद्घाटन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।

संस्था के अध्यक्ष जयंत कृष्णा ने बताया कि कॉर्निवाल में करीब सौ लेखक शामिल होंगे, जिसमें चर्चाओं के अलावा पुस्तकों का विमोचन, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

अंदाज ए अवध से शुरुआत
उन्होंने बताया कि पहले दिन ‘अंदाज-ए-अवध, दरबारी कथक’ और ‘साहित्यिक व्यंग्यों से लबरेज स्टैंडअप कॉमेडी’ के कार्यक्रम होंगे, जबकि 7 दिसंबर को बेगम अख्तर का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बीएल जोशी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलवा 8 दिसंबर को ‘दास्तानगोई’ और सलीम आरिफ निर्देशित नाटक ‘हमसफर’ का मंचन होगा। समापन पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। इसके अलावा कॉर्निवाल में 25 हजार लोगों का फुटबॉल मैच भी होगा।

ये रहेंगे शामिल
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, शोभा डे, विलियम डेलरिम्पल, मुजफ्फर अली, अनुपम खेर, पवन वर्मा, रोजी लिलियन जोन्स, विनोद मेहता, दुर्जोय दत्ता, सुधीर मिश्र, अशोक बाजपेई, अतुल तिवारी, सलीम आरिफ, डोली ठाकुर, जनरल वीपी मलिक, वंदना लुथरा, अंकित चड्ढा, रविंद्र सिंह, मीरा अली आदि लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें