फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर पढ़ें यहां...

Sat, 15 Aug 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक स्कूलों में होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की पहली सूची अगले हफ्ते जारी होगी। सत्यापन के बाद कई विषय के चयनित अभ्यर्थियों की सूची लगभग तैयार है।
विज्ञापन


वहीं शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई पहली सूची प्रकाशित होने के बाद करने की तैयारी की जा रही है। शासन ने शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वालों के खिलाफ एआईआर करके कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।

लखनऊ मंडल के लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और रायबरेली जिलों में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 771 एलटी ग्रेड के पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संख्या में पकड़े गए फर्जी अंकपत्र

लखनऊ में काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के अंकपत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। मेरिट के आधार पर हुई भर्ती प्रक्रिया में काफी संख्या में फर्जी अंकपत्र पकड़े गए हैं। इससे कई विषय में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या ही कम हो गई है।

इन विषयों में अब दोबारा काउंसलिंग की संभावना है। वहीं बाकी विषयों की सूची निकालने की तैयारी की जा रही है। मंडलीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)सुत्ता सिंह ने बताया कि पहली सूची लगभग तैयार है। अगले सप्ताह सूची जारी कर दी जाएगी।

फर्जी अंकपत्र लगाने वाले सभी अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड हमारे पास है। वे बच नहीं सकते। शिक्षक भर्ती में और देरी न हो इसलिए एफआईआर कराने का काम सूची जारी होने के बाद किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें