लखनऊ। कामाख्या एक्सप्रेस की एसी बोगी से तस्करी कर शराब बिहार लाई जा रही थी। जीआरपी ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 बोतल और 286 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की। कोच अटेंडेंट साथियों की मदद से इनकी तस्करी कर रहा था।
जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर बिहार जा रही कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-टू में छापा मारा गया। बेड रोल वाली जगह पर अंग्रेजी शराब मिली। इसे बस्ती निवासी कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक अमेठी के नीरज, बिहार के टुनटुन कुमार की मदद से बिहार ले जा रहा था। जीआरपी के अनुसार अभियुक्त अंतरराज्यीय शराब तस्कर हैं, जो ट्रेनों के जरिये हरियाणा से शराब लाकर यूपी और बिहार में बेचते हैं।