राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह करीब 11 बजे लापरवाही में करंट लगने से लाइनमैन की जान चली गई। लाइनमैन रंजीत (35) उपभोक्ताओं की बंद बिजली को चालू करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। वह यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र में तैनात था। मूल रूप से बाराबंकी का रहने वाला था।
विज्ञापन
रंजीत लालपुरवा गांव के पास जिस खंभे पर चढ़ा था, उस पर ओमेगा पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति हो रही थी। हालांकि, पहले इस लाइन में यूपीएसआईडीसी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति होती थी। इसीलिए, लाइनमैन वहां से इस फीडर की बिजली को बंद कराकर काम करने के लिए गया था।
ऐसे हुई बड़ी चूक
शनिवार शाम को लालपुरवा फीडर के आधे उपभोक्ताओं की बिजली को ओमेगा पावर हाउस से चालू की गई थी। जबकि, यह बिजली यूपीएसआईडीसी से चल रही थी। करंट लगते ही लाइनमैन खंभे से नीचे गिर गया। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गय। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।