फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीपी-शुगर की तरह एक गोली खाकर रह सकेंगे रक्त कैंसर के मरीज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में क्लीनिकल हिमेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एसपी वर्मा के मुताबिक, रक्त कैंसर के इलाज में काफी तरक्की हुई है। अब रोजाना महज एक गोली खाकर बीपी-शुगर के मरीजों की तरह रक्त कैंसर के मरीज भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. एसपी वर्मा मंगलवार को केजीएमयू के शेल्बी हॉल में आयोजित इंडियन सोसाइटी ऑफ हिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आईएसएचबीटी) के 66वें वार्षिक सम्मेलन की प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि क्रॉनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया या क्रॉनिक माइलोजेनस ल्यूकेमिया के मरीजों के लिए बेहद कम कीमत की दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। करीब डेढ़ हजार रुपये महीने की दवाई खाकर ये मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।
उन्होंने बताया कि क्रॉनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया कैंसर का एक प्रकार है, जो रक्त और अस्थि मज्जा को प्रभावित करता है। इसमें अस्थि मज्जा में अपरिपक्व श्वेत रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ जाता है। नई दवाओं से इन मरीजों को काफी राहत हो गई है। विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह से ही ये दवाएं खानी चाहिए।
विज्ञापन

छह से नौ नवंबर के बीच होगा सम्मेलन
केजीएमयू की कुलपति और मशहूर हिमेटोलॉजिस्ट प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि केजीएमयू और उत्तर प्रदेश हिमेटोलॉजी ग्रुप (यूपीएचजी) की ओर से इंडियन सोसाइटी ऑफ हीमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आईएसएचबीटी) का 66वां वार्षिक सम्मेलन लखनऊ में हो रहा है। यह सम्मेलन कानपुर रोड स्थित होटल में छह से नौ नवंबर के बीच होगा। इसके साथ ही केजीएमयू, लोहिया और अन्य अस्पतालों में 10 कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि पद्मश्री डॉ. सोनिया नित्यानंद और क्लीनिक हिमेटोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो. एके त्रिपाठी इस सम्मेलन के संरक्षक और मुख्य मार्गदर्शक हैं। डॉ. विजय तिलक (पैथोलॉजी के प्रोफेसर, बीएचयू) आयोजन अध्यक्ष हैं। डॉ. एसपी वर्मा और डॉ. रश्मि कुशवाहा सचिव, डॉ. नम्रता पी. अवस्थी और डॉ. अंशुल गुप्ता सह आयोजन सचिव हैं। उद्धाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सात नवंबर को करेंगे।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें