फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्वांचल व तराई में बूंदाबांदी के आसार, प्रदेश के कई इलाकों में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

Mon, 09 Dec 2024 07:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के कई इलाकों में सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, प्रदेश में पछुआ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। मेरठ समेत कई इलाकों में रात का पारा लुढ़ककर 6 डिग्री के आसपास आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी, बूंदाबांदी और हल्की बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बदली और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - अभी हार से उबरी भी नहीं सपा, इस चर्चित सीट पर टिकट को लेकर अंतर्कलह शुरू; कटेहरी की तरह गंवा न बैठें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'बिजली के निजीकरण से 50 हजार संविदा कर्मियों की जायेगी नौकरी, उपभोक्ताओं को मिलेगी महंगी बिजली'


पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मंगलवार से न्यूनतम पारे में फिर से गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। पुरवाई चलने से बुधवार के बाद तराई और पूर्वांचल में मध्यम से घने कोहरा होने के आसार हैं। रविवार को उरई में सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेरठ में सबसे कम 5.4 डिग्री तो अयोध्या में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें