फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में छह आईएएस समेत 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, राज्य संपत्ति अधिकारी बनें पवन कुमार गंगवार

Thu, 01 Feb 2024 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस कड़ी में छह आईएएस व 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पवन कुमार गंगवार राज्य संपत्ति अधिकारी बनें।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने छह आईएएस और 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लेकिन, आधिकारिक रूप से इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में अयोध्या की सीडीओ अनीता यादव को एसीईओ यूपीसीडा, उन्नाव के सीडीओ ऋषिराज को अयोध्या का सीडीओ बनाया गया है। प्रेम प्रकाश मीना एसीईओ यूपीसीडा से सीडीओ उन्नाव, एकता सिंह सीडीओ बाराबंकी से अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता और सुथान अब्दुल्ला संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयाराज से सीडीओ बारांबकी बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: कांग्रेस बोली सपा ने नहीं निभाया गठबंधन धर्म, सपा ने कहा-मप्र चुनाव से लिया सबक
विज्ञापन


पीसीएस अफसरों में अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या को सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को एडीएम (एलए) गाजियाबाद, आंनद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट आगरा से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शुभांगी शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट गाज़ियाबाद से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आगरा और वान्या सिंह उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाई गई हैं।

विश्व भूषण मिश्रा अपर आयुक्त वाराणसी को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। डॉ. सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्रधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें