फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग

Tue, 21 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह।
विज्ञापन
दुबग्गा। काकोरी के बढ़ौना रोड पर सोमवार रात नौ बजे बिजली का तार टूटने के विवाद में 12 अज्ञात युवकों ने दो आरा मशीन संचालकों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने एक की लाइसेंसी पिस्ताैल और दूसरे का मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि बदमाशों ने लाइसेंसी पिस्टल से चार राउंड फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऐशबाग निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी और ब्रह्मानंद सक्सेना उर्फ सोनू की बढ़ौना रोड पर अगल-बगल आरा मशीनें हैं। सोमवार रात उनकी आरा मशीन से ट्रक चालक मुन्नाराम और हेल्पर इमरता राम राजस्थान के लिए माल लेकर निकले थे। बढ़ौना गांव के पास ट्रक से सड़क किनारे स्थित मकान का बिजली का तार टूट गया। इससे नाराज कुछ युवकों ने ट्रक रोककर चालक से चाबी छीन ली। ट्रक चालक की सूचना पर वह और सोनू मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि वहां मौजूद 12 युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान उनकी लाइसेंसी पिस्ताैल लूट ली गई। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर चार राउंड फायरिंग की। आरोपियों ने घटना का वीडियो बना रहे सोनू का मोबाइल भी छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी आम के बाग की ओर भाग निकले। एसीपी काकोरी शकील अहमद के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें