लखनऊ। बंथरा के गुलाब खेड़ा निवासी शशिकांत ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए अपने ही सगे दो भाइयों लक्ष्मीकांत और करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शशिकांत ने बताया कि 18 जुलाई को वह घर पर थे। शाम करीब सात बजे दोनों भाइयों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और मामूली बात पर विवाद करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। उनके सिर में काफी चोटें आईं। किसी तरह घर में भागकर उन्होंने जान बचाई। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।