राजाजीपुरम। सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला निवासी एलआईसी एजेंट अर्पित कश्यप (30) ने मंगलवार देर रात फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
भाई विष्णु ने बताया कि रात 11:30 बजे वह अर्पित के कमरे में गए तो वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटके मिले। पत्नी शालू ने बताया कि अर्पित तीन दिन से शराब के नशे में उनसे झगड़ा और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत सास सविता से की थी। इससे नाराज होकर अर्पित ने सोमवार रात छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उन्हें बचा लिया गया था। शालू ने बताया कि आपसी कलह से परेशान होकर वह छह साल की बेटी को लेकर डालीबाग स्थित मायके चली आई थीं। इंस्पेक्टर सआदतगंज अशोक सोनकर ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।