फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भदेवां में 13 दिन से भरे गंदे पानी से निजात के लिए दिया पत्र

विज्ञापन
पार्षद के साथ बैठक करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। बुलाकी अड्डा के सादिक भदेवां मोहल्ले के 200 परिवारों को 13वें दिन भी गंदे पानी से निजात नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को पार्षद रीता राय को पत्र सौंपकर समस्या निराकरण की आवाज उठाई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल गिरजाशंकर मौर्य के नेतृत्व में पार्षद के घर पहुंचकर मिला और पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था बहुत ही संकरे मार्ग से हो रही है। इस कारण जल निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही। करीब 100 मीटर के दायरे में 13 दिनों से गंदे पानी का जलभराव है। प्रतिनिधिमंडल के बालमुकंद, आलोक पटेल, राजू गुप्ता आदि ने कहा कि जलनिकासी वाली जगह पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसलिए उसे हटाया जाए। उधर, पार्षद ने आश्वासन दिया कि नाला चौड़ा करने के लिए मोहल्ले के लोगों को लेकर जिम्मेदार अफसरों के पास शिकायत करने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें