फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में तेंदुए का आतंक : किसान, वन दरोग और ग्रामीणों पर किया हमला, धरपकड़ जारी

Wed, 08 May 2019 07:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच

सार

  • घेराबंदी कर ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ।
  • वन, एसएसबी और पुलिस की टीमों ने कर रखी है घेराबंदी।
  • तेंदुए को टै्रंक्युलाइज करने के लिए बुलाई गई टीम।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में तेंदुए के हमले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। तेंदुए ने बुधवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो तेंदुआ सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। नौ घंटे तक वन विभाग के कर्मचारी उसे उतारने के लिए मश्क्कत करते रहे। तेंदुए को फांसने के लिए जाल लगाया गया, लेकिन वह नहीं उतरा। 
विज्ञापन


इस पर दमकल वाहन बुलाकर पानी की बौछार छोड़ी गई। तेंदुआ ऊपर से उतरा और सामने खड़े वन दरोगा व ग्रामीण पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फिर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। तेंदुए को काबू में करने के लिए वन, पुलिस और एसएसबी के जवानों अहाते को घेर लिया है। अब उसे टै्रंक्युलाइज कर काबू में करने की योजना बनाई गई है। 

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी ठोकरपुरवा गांव निवासी अमिरका प्रसाद (30) बुधवार सुबह छह बजे के आसपास खेत में काम कर रहा था। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। 

अमिरका की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। इस पर तेंदुआ पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए के पेड़ पर चढ़ने की सूचना पाकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। वहीं वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने ग्रामीणों को पेड़ से दूर कर आसपास जाल लगवा दिया। तेंदुए के पेड़ से उतरने का इंतजार होने लगा। लेकिन नीचे ग्रामीणों की भीड़ और शोर बढ़ता गया। इसके चलते तेंदुआ पेड़ पर ही बैठा रहा।

सूचना पाकर डीएफओ जीपी सिंह, एसडीओ यशवतं सिंह, वार्डेन अवधेश पांडेय, एसडीएम बाबूराम, मोतीपुर एसओ व मुर्तिहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

एसएसबी चितलहवा बीओपी के के इंस्पेक्टर बीके जायसवाल की अगुवाई में 25 जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ नीचे नहीं उतरा। इस पर दमकल वाहन को बुलाया गया। शाम पांच बजे के आसपास दमकल वाहन से पानी की धार पेड़ के ऊपर छोड़ी गई।

धार की चोट लगने पर तेंदुआ नीचे उतरा। लेकिन उसने सामने खड़े सुजौली रेंज के वन दरोगा मनोज पाठक और ग्रामीण मुरली पर हमला कर दिया। तेंदुए ने दोनों को नोंचकर बुरी तरह लहूलहान किया। वनकर्मियों ने घेराबंदी की तो तेंदुआ भागकर ठोकरपुरवा गांव में बृजमोहन के अहाते में घुस गया। 

इस पर वन पुलिस और एसएसबी के जवानों ने अहाते को घेर लिया है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए को टै्रंक्युलाइज कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय व अन्य उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। टै्रक्युलाइजर विशेषज्ञों की टीम पहुंचने पर तेंदुए को टै्रंक्युलाइज कर काबू में किया जाएगा। 
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती कराए गए घायल दरोगा व ग्रामीण

तेंदुए के हमले में घायल किसान अमिरका प्रसाद के अलावा दोपहर में वन दरोगा मनोज पाठक व ग्रामीण मुरली लहूलुहान हुए। तेंदुए ने सभी को नोंचकर बुरी तरह घायल किया है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

कहीं शावक को खोजने तो नहीं पहुंच रही मादा
गिरगिट्टी गांव में एक माह पूर्व हाथियों की कांबिंग के दौरान तेंदुए का एक शावक गन्ने के खेत में मिला था। लेकिन मादा तेंदुआ व शावक की काफी तलाश हुई, वह नहीं मिल सकी। बुधवार को पूरे दिन छकाने वाली तेंदुआ कहीं अपने शावक के खोज में ही तो क्षेत्र में नहीं आयी। इस पर अधिकारी मंथन कर रहे हैं, हालांकि अभी तेंदुए के नर या मादा होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

बालिका को निवाला बना चुका है तेंदुआ
ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव के निकट 28 फरवरी को खेत जा रही बालिका पुष्पा पर हमला कर तेंदुए ने उसे निवाला बना लिया था। इसके बाद क्षेत्र में कांबिंग शुरू हुई थी। ड्रोन कैमरे उड़ाए गए थे, लेकिन हमलावर तेंदुआ पकड़ी नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें