फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखा तेंदुआ, हमले में एक ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चार दिन पहले जिले के निंदूरा क्षेत्र में तेंदुए के आमद की खबर के बाद शनिवार देर शाम असंद्रा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण पर हिंसक वन्यजीव ने हमला कर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण ने बताया कि तेंदुए के साथ उसका एक शावक भी था। देर रात तक भारी पुलिस बल व वन विभाग की टीम गांव के बाहर जंगलों में कांबिंग कर रही थी। इस सूचना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहा में घर के बाहर अलाव ताप रहे रामअचल नामक ग्रामीण पर कथित रूप से तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। उसके हाथ के पंजे व कमर पर चोट के निशान मौजूद मिले। ग्रामीणों ने बताया कि रामअचल पर हमला करने वाले दो तेंदुए थे। पूरे क्षेत्र में चर्चा होने लगी तेंदुए के साथ एक शावक भी है।
फिर क्या था रात में कई गांव के ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला मचा, हल्ला शोरगुल देर रात तक चलता रहा। वन विभाग के हरख व रामसनेहीघाट रेंज के वनकर्मी व असंदरा की पुलिस गांव के बाहर मौजूद रहकर जांच पड़ताल कर रही थी। फॉरेस्टर वीर भगत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

रात होने के कारण पगचिन्ह नहीं मिले है। घायल ग्रामीण का इलाज कराया जा रहा है। मालूम रहे कि राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने के बाद करीब चार दिन पहले निंदूरा क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने तेंदुए को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें