राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में शुक्रवार रात सीसीटीवी वीडियो में एक तेंदुआ नजर आया जिससे लोगों में दहशत है। पुलिस को सूचना देने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए जैसी एक आकृति चलती हुई नजर आ रही है। वीडियो की जांच की जा रही है। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी को लोग अभी तक अफवाह ही मान रहे थे लेकिन सीसीटीवी देखने के बाद लोगों में दहशत है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि, फुटेज में दिखने वाली आकृति तेंदुआ ही है। इसकी पुष्टि उन्होंने नहीं की है।