फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की तैयारी कर रहे थे लोग, घर में घुस आया तेंदुआ

Tue, 03 May 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
खुद को बंद करके बचाई जान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव में सोमवार देर रात एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। जंगल से भटककर आए तेंदुए को कुत्तों ने खदेड़ा तो वो एक घर में जा घुसा। घर के लोग उस वक्त खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


अचानक घर में तेंदुए को देख सभी घबरा गए। परिजनों ने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। तेंदुए को भगाने की कोशिश की गई लेकिन तेंदुआ घर से बाहर नहीं निकला। 

सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंची। जाल लगाया गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की ओर चला गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन



कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में आंबा गांव स्थित है। जंगल की दूरी महज 150 मीटर है। सोमवार देर रात 11 बजे के आसपास जंगल से निकलकर एक तेंदुआ आंबा गांव में पहुंच गया। 

तेंदुए को देख कुत्तों के झुंड ने भौंकना शुरू कर दिया। इस दौरान झुंड के खदेड़ने पर तेंदुआ गांव निवासी बकरीदी पुत्र रमजान खान के घर में घुस गया। उस समय परिवार के लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

रातभर नहीं सो सके गांव के लोग

तेंदुए के ल‌िए ब‌िछाया जाल - फोटो : amar ujala
तेंदुए को आंगन में देख सभी की घिग्घी बंध गई। शोर मचाते हुए बकरीदी व परिवार के सदस्यों ने अपने को कमरे में बंद कर सुरक्षित किया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों ने भी हाका लगाना शुरू किया। 

घर के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लेकिन आवाज अधिक होने के चलते तेंदुआ घर से बाहर नहीं निकला। सूचना पाकर कतर्नियाघाट के डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र, वन दरोगा मनोज कुमार, जमुना प्रसाद व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। घर के बरामदे की दीवाल पर जाल लगाया गया। 

फिर सभी ने हाका लगाना शुरू किया। लेकिन तेंदुआ घर के अंदर ही जमा रहा। भोर में तीन बजे के आसपास तेंदुआ मकान के पीछे की दीवार फांदकर जंगल की ओर चला गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें