फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाल में नहीं फंसा तेंदुआ: फंसाने के लिए पिंजरे में लगी बकरी को मार कर खा गया

Mon, 21 Oct 2024 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

तेंदुए ने बकरी के पीछे का हिस्सा खींचकर खा लिया। उसकी सुरक्षा के लिए लोहे की रॉड लगाई गई थी पर वो भी काम नहीं आई।
विज्ञापन
बकरी की सुरक्षा के लिए पिंजरे में लगी थी लोहे की रॉड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम हलौरा कुडोहा में पिंजरे में बांधी गई बकरी को तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हलोरा निवासी रफीक लाला ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे वन कर्मियों ने पिंजरे में बकरी बांध दी थी। सुबह जब वह बकरी को देखने गए तो वह पिंजरे में मृत पड़ी थी।

विज्ञापन


बकरी के पीछे का हिस्सा तेंदुआ पिंजरे के पीछे से खींचकर खा रहा था। पिंजरे का दरवाजा बंद था। जिसकी सूचना रेंजर को दी गई है। ग्राम प्रधान इंद्रजीत साहू ने बताया कि पिंजरे पर बकरी की सुरक्षा के लिए लोहे की रॉड लगी है जिसमें तेंदुआ ने पंजा मारकर बकरी पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: हाईकोर्ट ने दी राहत, 23 अक्तूबर के पहले नहीं चल सकेगा बुलडोजर, मानने होंगे सुप्रीम कोर्ट के नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: एलडीए के फ्लैटों में मिलेगी ढाई लाख तक की छूट,आज से लागू होगी व्यवस्था, ये फ्लैट हैं बिक्री के लिए उपलब्ध


बताया कि बीते सोमवार मादा तेंदुआ पकड़ी गई थी, उस समय भी बकरी गंभीर घायल हो गई थी। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली है वन कर्मियों के साथ पिंजरे का निरीक्षण किया गया है। दूसरी बकरी को बंधवाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें