फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में फंसा तेंदुआ, तोड़ दी पिंजरे की दो सलाखें, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ
विज्ञापन
बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल इलाके में दो महीने से फैली तेंदुए की दहशत रविवार को खत्म हो गई। वन विभाग द्वारा रखे गए पिंजरे में रविवार को तेंदुआ कैद हो गया। पिंजरे का गेट गिरने की आवाज पर शुगर मिल सिक्योरिटी इंचार्ज रमेश यादव ने देखा तो तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका था। 
विज्ञापन

पिंजरे में कैद तेंदुआ
सिक्यूरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सुबह 6:00 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना वनमंत्री दारा सिंह चौहान और चिड़ियाघर की टीम को दी।

पिंजरे में कैद तेंदुआ
करीब 11:15 मिनट पर पहुंची चिड़ियाघर की टीम ने जैसे ही तेंदुए को अपने पिंजरे में शिफ्ट करने की कोशिश की। गुस्साए तेंदुए ने पिंजरे की दो शरिया तोड़ दी। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे दोबारा पुराने पिंजरे में छोड़ दिया। बाद में नया पिंजरा मंगाकर तेंदुए को उसमें डाला गया।
विज्ञापन

पिंजरे में कैद तेंदुआ
अभी कुछ दिन पहले बहराइच में एक आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरा बनाकर पकड़ा था। तेंदुए ने 16 से ज्यादा मवेशियों को निवाला बना लिया था। साथ ही गांव के निवासियों को भी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें