फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तेंदुए का आतंक, चार को किया घायल

Fri, 02 Jan 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम कुम्हौरा व बरुआ नरेंद्रपुर में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी रामनगर में उपचार कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों में तेंदुआ के हमले से  दहशत है। वहीं वन विभाग इसे सियार बता रहा है।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरावां निवासी ननकऊ सिंह की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपने भाई योगेश प्रताप उर्फ सोनू (14) के साथ बुधवार रात करीब नौ बजे खाना लेकर आलू के खेत की रखवाली कर रहे पिता के पास जा रही थी।

रास्ते में अचानक तेंदुए ने गुड़िया व उसके भाई सोनू पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जानवर भाग गया। कुम्हरावां गांव के ही राम औतार (40) किसी काम से बरुआ नरेंद्रपुर गया था। रात में वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों में है दहशत

रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर यहां से भी जंगली जानवर भाग गया। पास ही गांव में रहने वाला बरुआ नरेंद्रपुर निवासी नन्हे (30) पुत्र राजाराम नित्यक्रिया के लिए रात में खेत गया था। रास्ते में तेंदुए ने नन्हे पर हमला कर घायल कर दिया।

नन्हें के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जानवर भाग गया। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत है। घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। जहां गुड़िया व सोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तेंदुआ आने की आशंका से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है।

सभी घर के अंदर ही सोने के साथ-साथ मवेशी को भी बांध रहे हैं। वहीं वन रेंजर रामनगर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर जो पगचिह्न पाए गए हैं वह छोटे हैं। यह पगचिह्न तेंदुए के नही बल्कि सियार के लग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें