फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बीते पांच दिनों में तेंदुए का दूसरा हमला, बुजुर्ग महिला को हमलाकर किया घायल

Wed, 02 Oct 2024 11:51 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के मिहीपुरवा में एक बुजुर्ग महिला पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमला तब हुआ जब महिला मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। इलाके में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है।    
विज्ञापन
हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत कतर्नियाघाट के सुजोली रेंज के अयोध्या पुरवा गांव में इन दिनों तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात 12 बजकर 10 मिनट पर घर के अंदर मच्छरदानी लगाकर सो रही बुजुर्ग महिला रहमाना पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई।

विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल मौके पर जाकर शोर मचाया जिससे तेंदुआ एक बार फिर खेतों की तरफ भाग गया। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर पास के ही गांव में गश्त कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

बुजुर्ग महिला के पुत्र शरीफ सहित काफी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच दिनों में तेंदुए का यह दूसरा हमला है। इससे पहले भी एक बालिका पर तेंदुआ हमला कर चुका है जिसका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


तेंदुए के हमले की सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, राजू, राम सिंह और राम नेवल प्रजापति के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें