फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Mon, 03 Dec 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में दिख रहा लेखपाल सदर तहसील के मुंशीगंज हल्का क्षेत्र में तैनात बताया जा रहा है। उधर, मामले को एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए लेखपाल से न सिर्फ स्पष्टीकरण तलब किया है, बल्कि सदर तहसीलदार से प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


इससे पहले भी लेखपाल पर आरोप लगे थे। एसडीएम ने जांच सदर तहसीलदार से शुरू करा दी। उधर लेखपाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे बदनाम किया जा रहा है। हमने किसी से घूस नहीं ली है।

वहीं एसडीएम सदर शंशाक त्रिपाठी ने कहा कि जांच कर रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सदर तहसील के मुंशीगंज हल्का क्षेत्र में तैनात लेखपाल उमेश दीक्षित एक व्यक्ति से रुपये लेते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें