ड़री निवासी किसान रामअचल ने बताया कि रविवार को गांव के लेखपाल भोलानाथ उपाध्याय चक्कवा में किसान सम्मान योजना के तहत किसानों की खतौनी ले रहे थे। इसके साथ ही किसानों से 100 रुपया भी लिया जा रहा था। जो लोग पैसा नहीं दे रहे थे उन्हें अगले दिन पैसा लेकर आने के लिए कहा जा रहा था।
यही नहीं लेखपाल का किसानों से पैसा लेता हुआ वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब लेखपाल का पक्ष लिया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई घूस नहीं लिया है। यह वीडियो झूठा व फर्जी है।
रिश्वत लेने वालों की आगे भी होगी बर्खास्तगी
मामले पर डीएम बलरामपुर कृष्णा करुणेश ने कहा कि पड़री ग्राम पंचायत में किसानों से घूस लेने वाले लेखपाल भोलनाथ उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में यदि किसी लेखपाल ने रिश्वत लेने की कोशिश की तो उसे बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।