फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए खुलेआम रुपये ले रहा था लेखपाल, वीडियो वायरल, निलंबित

Fri, 28 Jun 2019 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पैसे लेकर मेज पर इकट्ठा कर रहा था लेखपाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के आवेदन के लिए किसानों से लेखपाल द्वारा पैसा लिए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। ग्राम पंचायत में प्रत्येक आवेदक से लेखपाल खुलेआम सौ-सौ रुपये लेकर मेज पर इकट्ठा कर रहा था।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मामले की जांच की। तहसीलदार ने लेखपाल, ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है।



केंद्र सरकार से संचालित किसान सम्मान निधि के आवेदन में भी लेखपाल अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के भैरोपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को पात्र किसानों से आवेदन लेने के लिए लेखपाल अजीमउल्ला 100-100 रुपये ले रहा था।
विज्ञापन


हर एक आवेदकों से आरोपी लेखपाल 100-100 रुपये लेकर मेज पर रखवा रहा था। कई किसानों की शिकायत के बाद भी लेखपाल अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो एक युवक ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

इस तरह हुई पैसा लेने की पुष्टि

किसान सम्मान निधि के आवेदन में पैसा लेने का वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही तहसीलदार कादीपुर मौके पर जांच करने पहुंच गए। तहसीलदार हरिश्चंद्र ने बताया कि लेखपाल अजीमउल्ला ग्राम प्रधान व दो अन्य सहयोगियों की मदद से किसानों से पैसा ले रहा था।

प्रकरण में लेखपाल अजीमउल्ला, ग्राम प्रधान समेत दो अन्य के खिलाफ मोतिगरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। लेखपाल को उपजिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें