फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः लेखपालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी, होगी पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में राजस्व निरीक्षकों की कमी जल्द दूर हो जाएगी। राजस्व परिषद ने डेढ़ हजार से ज्यादा लेखपाल, भूमि अध्याप्ति अमीन व संग्रह अमीन को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनाने का फैसला किया है। इन्हें शीघ्र जिलेवार तैनाती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के पदाधिकारी पिछले दो साल से लेखपालों की पदोन्नति को लेकर प्रयास कर रहे थे। राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया भी था।

परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब करीब 1100 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक , करीब तीन दर्जन भूमि अध्याप्ति अमीन को कानूनगो व 445 संग्रह अमीन को राजस्व निरीक्षक के पद पदोन्नति देने का फैसला हो चुका है। इसके बाद, अब जल्द डेढ़ हजार से ज्यादा राजस्व निरीक्षक फील्ड में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन के बाद अपने ही जिले में मिलेगी नियुक्ति

खास बात यह है कि पदोन्नति पाने वालों में कई की सेवा में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में बोर्ड ने लेखपालों को कानूनगो का पद मिलने पर उसी जिले में तैनाती देने का फैसला किया है।

आजमगढ़ जैसे जिले में जहां कानूनगो के पदों की संख्या कम है, वहां पड़ोसी जिलों में तैनाती देने की तैयारी है। लेखपाल संघ के महामंत्री अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि अर्से से पदोन्नति न पाने की वजह से लेखपालों में कुंठा बढ़ रही थी।

परिषद की कार्रवाई से 17 अगस्त 1980 तक के लेखपाल पदोन्नति पा जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग से सीधी भर्ती के जरिए 616 राजस्व निरीक्षक चयनित हो चुके हैं। राजस्व परिषद ने इन कर्मियों की तैनाती से जुड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद कानूनगो की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें