फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ावा चोरी पर गरमाया सदन: विधान परिषद में सपा सदस्यों का वेल में प्रदर्शन, सत्ता पक्ष के साथ नोकझोंक

Mon, 03 Aug 2026 10:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन विधान परिषद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच खूब नोकझोंक हुई। इस पर विधान परिषद में नेता सदन केशव मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस की सरकारों में मंदिर तोड़े गए।
विज्ञापन
सपा सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की गूंज विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधान परिषद में भी सुनाई दी। सदन शुरू होते ही चढ़ावा चोरी को लेकर सपा और भाजपा सदस्यों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया तो सपा सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इससे सभापति मानवेंद्र सिंह को पहले 15 मिनट बाद में 20 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी शोर-शराबे के बीच डिप्टी सीएम ने सरकार का पक्ष रखा।

विज्ञापन


सदन शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानभवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष बैनर लेकर प्रदर्शन किया। सपा और कांग्रेस के सदस्यों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज, बढ़ती महंगाई, नीट परीक्षा में गड़बड़ी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और बेसिक स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर नारेबाजी की। इसके बाद विधान परिषद में प्रश्नकाल के बाद सपा ने कार्यस्थगन प्रस्ताव देकर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें - यूपी का अनुपूरक बजट: नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी और ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, एलटीसी में 15 दिन की छुट्टी की बाध्यता खत्म
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस ने तोड़े मंदिर : केशव
नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष से बाबरी मस्जिद के नाम पर जुटाए गए चंदे का हिसाब पूछा। सपा और कांग्रेस पर मंदिरों को तोड़ने का आरोप लगाया। 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उस पर गर्व है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, आने वाले समय में उस पर हनुमान जी की गदा चलेगी।

विधायक को श्रद्धांजलि के बाद विधान सभा स्थगित
विधानसभा में सदन शुरू होने पर पहली बार वंदे मातरम का पूर्ण गायन हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा और श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत पक्ष-विपक्ष के सभी दलीय नेताओं ने भी आलम बदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते दिनों दिवंगत 21 पूर्व विधायकों को सदन में एक मिनट का मौन रखकर याद किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें