लखनऊ। अंडर-13 रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएएल लीजेंड्स और सीएएल सुपरकिंग्स ने जीत दर्ज की। लीजेंड्स ने सीएएल क्रूसेडर्स को तीन विकेट और सुपरकिंग्स ने सीएएल कोल्ट्स को सात विकेट से पराजित किया।
यश साहनी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले सीएएल क्रूसेडर्स ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बनाए। दिवित कपूर ने सबसे अधिक 85 रन बनाए। सैयद अकरम हुसैन और विवान शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल लीजेंड्स की टीम 22.3 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। शिवांश (71) सर्वोच्च स्कोरर रहे। दिवित ने तीन और अयांश ने दो विकेट झटके।
प्रतियोगिता के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएएल लायंस ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। हुफैदा खान ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। राघव ने दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल सुपरकिंग्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 20.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हर्षित वर्मा ने नाबाद 37 और अविरल अवस्थी ने 30 रन बनाए। आयुष को दो विकेट मिले।