फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टडी हॉल स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जगदीश गांधी मेमोरियल अंतर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को स्टडी हॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में 40 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दो दिनों तक दिनों तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सीएमएस कानपुर रोड कैंपस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहे। विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन दिवस की शुरुआत हीट रेस से हुई, जिसमें खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला देखा गया। फाइनल रेस के दौरान छात्रों की रफ्तार और शानदार संतुलन देखने को मिला। सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन की प्रधानाचार्या अनुपमा चेकर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें