गुडंबा। जानकीपुरम स्थित केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान संस्थान में 14 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चले राष्ट्रीय पोषण माह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। अभियान में करीब 5239 लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लिपि पुष्पा देबता ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों और विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित कर एनीमिया, कुपोषण से बचाव और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की पोषण संबंधी जरूरतों की जानकारी दी गई। लोगों को भोजन में मोटे अनाज और मौसमी खाद्य पदार्थ शामिल करने के फायदे बताए गए। पोषण माह की नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा शिवहरे ने गतिविधियों की योजना और क्रियान्वयन किया। डायटीशियन डॉ. लक्ष्मी ने स्वास्थ्य व जीवनशैली के अनुसार आहार परामर्श दिया। योग प्रशिक्षक राम सनेही ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया।