फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कांग्रेस विधायक दल की नेता ने कृषि मंत्री को भेजा पत्र, लिखा- किसानों को खाद किल्लत से दिलाएं राहत

Fri, 29 Aug 2025 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस विधायक दल की नेता ने कृषि मंत्री को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि किसानों को खाद किल्लत से राहत दिलाएं। समय से खाद न मिलने पर इसका प्रतिकूल प्रभाव फसल पर पड़ेगा। इससे उत्पादन कम हो जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्र भेजा है। उन्होंने प्रदेश में खाद की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने भेजे गए पत्र में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास सहित पूरे प्रतापगढ़ में साधन सहाकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। धान की फसल, खरीफ की मुख्य फसल है जिस पर काफी हद तक किसानों की जीविका निर्भर करती है, यदि किसानों को समय से खाद नहीं मिलेगी तो उसका प्रतिकूल प्रभाव धान की फसल पर पड़ेगा और उत्पादन कम हो जाएगा।

प्रतापगढ़ में 3410 मीट्रिक टन यूरिया मौजूद

सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के किसी भी जिले में खाद की कमी नहीं है। प्रतापगढ़ में 170 समितियों पर खाद का वितरण किया जा रहा है। 28 अगस्त को 159 मीट्रिक टन यूरिया बांटी गई है। 3410 मीट्रिक टन यूरिया और 3147 मीट्रिक टन फास्फोरस मौजूद है। 

इसी तरह रायबरेली जिले में 160 सहकारी समितियों पर 2706 मीट्रिक टन यूरिया और 2804 मीट्रिक टन फास्फोरस मौजूद हैं। समितियों को निर्देश दिया गया है कि पहले उन किसानों को खाद दिया जाए, जो समिति के स्थायी सदस्य हैं। हर समिति पर हर दिन करीब डेढ़ से दो सौ बोरी खाद का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें