फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः लखनऊ में सैकडों नए फ्लैटों का शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Tue, 04 Aug 2015 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण अगस्त में 303 फ्लैटों की नई स्कीम लाने जा रहा है। इन फ्लैटों की कीमत 25 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक होगी जबकि क्षेत्रफल 650 से 2000 वर्ग फीट तक होगा।
विज्ञापन


शहीद पथ के पास,शारदा नगर और कानपुर रोड पर यह फ्लैट मिलेंगे। इसकी घोषणा कर दी गई है। पंजीकरण की शुरुआत 15 अगस्त तक रिक्त फ्लैटों की स्कीम के साथ होने की उम्मीद की जा रही है।

इनमें सबसे अधिक मांग करीब 650 वर्ग फीट के सर्विस अपार्टमेंट के फ्लैटों के लिए होने की उम्मीद है। जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये तक होगी।

एलडीए की ओर से इस वर्ष में आवासीय योजनाएं लाने के लक्ष्य में कानपुर रोड और शारदा नगर योजना को भी शामिल किया गया है। इन योजनाओं के लेआउट प्राधिकरण की तकनीकी समिति से पास हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्राधिकरण बोर्ड से भी इन फ्लैटों का अनुमोदन लिया जा चुका है। बस अब इनका पंजीकरण ही खुलना बाकी रह गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि,बड़ी कांस्ट्रक्शन कंपनियां बेहतरीन गुणवत्ता के साथ इन फ्लैटों का निर्माण कराएंगी।
विज्ञापन

इन सभी इलाकों में बनाए जाएंगे नए फ्लैट

कानपुर रोड सेक्टर-पी-टू बीएचके (1100 वर्ग फीट) के छह,टू बीएचके (1150 वर्ग फीट) के 26, टू बीएचके (1050 वर्ग फीट ) के 14 फ्लैटों का निर्माण सेक्टर-पी में किया जाएगा।

कानपुर रोड सेक्टर-ई 1 बीएचके प्लस स्टडी (850 वर्ग फीट) में 20 फ्लैट, 4 बीएचके प्लस स्टडी (1900 वर्ग फीट) 3 बीएचके प्लस स्टडी (1600 वर्ग फीट) 4 फ्लैट होंगे।

कानपुर रोड सेक्टर-एच-यहां 3 बीएचके सर्विस अपार्टमेंट होंगे। करीब 650 वर्ग फीट के यहां 78 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

शारदा नगर राधा खंड, हीद पथ के पास :2 बीएचके प्लस स्टडी (1300 वर्ग फीट) के 37 फ्लैट,टू बीएचके प्लस स्टडी(1500 वर्ग फीट) 7 फ्लैट और 4 बीएचके के सात फ्लैट (950 वर्ग फीट)के यहां बनाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें