मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने मुलाकात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी और कहा कि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार मा. राष्ट्रपति जी!
सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं और कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।