फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में जुड़ेंगे नए काम

Thu, 06 Nov 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवर फ्रंट डवलपमेंट में बड़ा बदलाव जल्द होगा। एलडीए ने प्रोजेक्ट का काम फिलहाल रोक दिया है। करीब 80 फीसदी पाथ वे तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


इस बीच शासन से अतिरिक्त 12 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। रिवर फ्रंट योजना के तहत एलडीए के अलावा सिंचाई विभाग, डूडा और पीडब्ल्यूडी की भी हिस्सेदारी है।

एलडीए ने अपने हिस्से का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है। अब दूसरे विभागों का काम पूरा होना है। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है लेकिन उसके इस्तेमाल की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इसको लेकर देर शाम हुई बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने अपने इंजीनियरों से काम रोकने को कह दिया। योजना का काम देख रहे एक्सईएन दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रोजेक्ट का काफी काम हो चुका है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में कुछ नए काम भी जुड़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए काम रोकने को कहा गया है, ताकि नए सुझावों के अमल में दिक्कतें न आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें