फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टाउनशिप सील, कहीं फंस तो नहीं गया आपका पैसा

Sat, 02 Apr 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सैकड़ों फ्लैट्स की हुई खरीद-फरोख्त - फोटो : Demo
विज्ञापन
एलडीए ने नई जेल रोड पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही मैक्स सिटी टाउनशिप शुक्रवार को सील कर दी। इसमें सैकड़ों की संख्या में प्लॉटों की खरीद-फरोख्त हो रही थी। 
विज्ञापन


जिस पर अब प्राधिकरण ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्राधिकरण ने इस टाउनशिप को लेकर निबंधन विभाग और लेसा को भी पत्र लिखने का फैसला किया है ताकि यहां बिजली कनेक्शन देने और रजिस्ट्री करने पर रोक लगवाई जा सके। 

इसके अलावा गोमती नगर विस्तार सेक्टर-5 में एलडीए के एक  प्लॉट पर हो रहे अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने सील कर दिया है।

प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी अधिशासी अभियंता एके सिंह के नेतृत्व में यह सीलिंग की गई। लंबे समय से मैक्स सिटी गोसाईंगंज में भूखंडों की खरीद-फरोख्त हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आशियाने की आस में बढ़ जाएगी मुश्किल

फंस सकता है पैसा - फोटो : डेमो फोटो
इंटरनेट के माध्यम से न केवल लखनऊ बल्कि दूसरे जिलों के लोगों को भी इस टाउनशिप में भूखंड खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर दिए जा रहे थे। जबकि महायोजना क्षेत्र में होने के बावजूद इस टाउनशिप का लेआउट प्राधिकरण से अब तक पास नहीं करवाया गया था। 

इसी वजह से एलडीए ने गोसाईंगंज थाने की पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की और टाउनशिप सील कर दी। अब यहां भूखंडों की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
 
जिससे सैकड़ों लोगों द्वारा निवेश किया गया करोड़ों रुपये फंसता नजर आ रहा है। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार सेक्टर- 5 के भूखंड संख्या 5/642 में भी अवैध निर्माण पाए जाने पर इसे सील कर दिया गया। यह अवैध निर्माण आवंटी रामचेत करवा रहे थे। दोनों ही सील परिसरों को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें