एलडीए का दफ्तर रविवार को छुट्टी होने के बावजूद खुला। इस दौरान एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने अवैध निर्माण के संबंध में हाईकोर्ट में चल रही याचिका को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें एलडीए अभियंताओं ने उनको 80 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई किए जाने के संबंध में रिपोर्ट दी।
उनको 200 का नया लक्ष्य दे दिया गया था। नए लक्ष्य में अभी प्राधिकरण 120 कार्रवाई कम करके काफी पीछे है, यही रिपोर्ट मंगलवार को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के आदेश पर सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें ऑफिस में तलब किया गया था।
एलडीए उपाध्यक्ष ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद जो लक्ष्य अभियंताओं को अवैध निर्माणों को लेकर दिया था, वह अब पूरा नहीं हुआ है। इसलिए जितना हुआ है, उतनी रिपोर्ट ही अदालत के समक्ष पेश की जाएगी।