फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, संडे को भी क्यों खोला गया एलडीए का ऑफिस?

Mon, 05 Jan 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए का दफ्तर रविवार को छुट्टी होने के बावजूद खुला। इस दौरान एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने अवैध निर्माण के संबंध में हाईकोर्ट में चल रही याचिका को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें एलडीए अभियंताओं ने उनको 80 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई किए जाने के संबंध में रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


उनको 200 का नया लक्ष्य दे दिया गया था। नए लक्ष्य में अभी प्राधिकरण 120 कार्रवाई कम करके काफी पीछे है, यही रिपोर्ट मंगलवार को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के आदेश पर सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें ऑफिस में तलब किया गया था।

एलडीए उपाध्यक्ष ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद जो लक्ष्य अभियंताओं को अवैध निर्माणों को लेकर दिया था, वह अब पूरा नहीं हुआ है। इसलिए जितना हुआ है, उतनी रिपोर्ट ही अदालत के समक्ष पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रफ्तार से लगेंगे दो साल

गोमती नगर विस्तार के एक प्लाट पर अवैध निर्माण के संबंध में संदीप सक्सेना विरुद्ध लखनऊ विकास प्राधिकरण की याचिका पर हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में प्राधिकरण से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई समय-समय पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।
इसके बाद 12 दिसंबर से कार्रवाई शुरू की गई, जिसकी समीक्षा हुई।

प्राधिकरण इसी रफ्तार से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करता रहा तो उसको 1500 अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन करने में करीब दो साल लगेगा। पिछले 25 दिनों में एलडीए ने 80 अवैध निर्माण सील किए हैं। ऐसे में दो साल तक कार्रवाई के बाद 1500 की ये सूची पूरी होगी।

ऐसे में उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को और तेजी से कार्रवाई करने की हिदायत दी है। एलडीए के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कहते हैं कि अब तक जो कार्रवाई हुई है, उसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को पेश की जाएगी। इसके बाद में हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें