एलडीए बोर्ड की बैठक के नाम पर प्राधिकरण में जम कर ड्रामा हो रहा है।
एक
बार फिर शुक्रवार को बोर्ड मीटिंग स्थगित कर दी गई। इससे पहले 22 फरवरी को
भी बैठक नहीं हो सकी थी। माना जा रहा है कि सहारा शहर के लेआउट पास करने के
मुद्दे पर मामला फंस गया है।
यह प्रस्ताव बोर्ड लाना लगभग तय था, मगर कुछ
औपचारिकताओं के पूरा न होने के चलते इसको बोर्ड के पटल पर लाना संभव नहीं
था। ऐसे में बोर्ड मीटिंग ही स्थगित कर दी गई।
ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण
है कि जनता से जुड़े अनेक मुद्दों को लटका कर केवल एक प्रस्ताव के पीछे
प्राधिकरण और शासन के अधिकारी क्यों पड़े हुए हैं।
प्राधिकरण का बजट अगर
अगले तीन दिन में पास नहीं किया गया तो फिर अगले तीन महीने तक 20 फीसदी बजट
से काम चलाना पड़ेगा। इससे केवल प्राधिकरण कर्मचारियों का वेतन और सामान्य
खर्च हो सकेगा।
सुबह तक तो प्राधिकरण के कई
आला अधिकारियों को भी इस बात का ज्ञान नहीं था कि, मीटिंग स्थगित हो गई
है।
सूत्रों की मानें तो पूरा दिन इसी बात को लेकर झंझावत रहा कि सहारा शहर
का लेआउट पास किया जाए या फिर नहीं। इसे लेकर असमंजस इस कदर हो गया कि
बैठक स्थगित कर दी गई।