एलडीए अपने रुके हुए प्रोजेक्टों का काम शुरू कर सकता है। इसकी शुरूआत अभी देवपुर पारा में समाजवादी आवास के बहुमंजिला अपार्टमेंट से होगी। कोरोना लॉकडाउन की वजह जे यहां काम बंद है। एलडीए जिला प्रशासन से काम शुरू करने की अनुमति ले रहा है।
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह ने बताया कि कुछ साइट पर अभी भी मजदूर रुके हुए हैं। इसके बाद भी वहां काम बंद है। देवपुर पारा में कार्यदायी संस्था एलएंडटी ने निर्माण शुरू करने के लिए अनुमति मांगी है। साइट पर यहां मजदूरों के अलावा जरूरी बिल्डिंग मेटेरियल भी मौजूद है। ऐसे में वहां काम शुरू कराने में बाहर से सप्लाई की जरूरत नहीं होगी।
मुख्य अभियंता का कहना है कि साइट पर काम करने के समय मजदूरों के रुकने और खाने की व्यवस्था रहेगी। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए भी जरूरी उपाय जैसे सोशल डिस्टेंसिंग भी कराई जाएगी। मास्क का उपयोग भी सुनिश्चित होगा।