फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LDA की सभी सेवाएं दिसंबर तक ऑनलाइन

Thu, 15 May 2014 10:51 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए की ऑनलाइन किस्त भुगतान और पंजीकरण की जानकारियां अब बहुत जल्द ही शुरू हो जाएंगी। प्राधिकरण के वेबसाइट को अब उसका पोर्टल कहा जाएगा।
विज्ञापन


करीब छह माह पहले यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने यह काम शुरू किया था। एलडीए की सभी सेवाओं को ऑन लाइन करने का काम पूरा हो चुका है।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा ऑन लाइन पंजीकरण और किस्तों के भुगतान करने की सुविधा। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण में जो सॉफ्टवेयर फिलहाल काम कर रहा है।

उसकी जगह नया और अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होगा। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण की लॉग इन बना कर ऑन लाइन फार्म भर सकेंगे। बैंक के गेटवे के जरिए ऑन लाइन पेमेंट भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग भी ऑन लाइन संभव होगी। यह सारा काम दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा। प्राधिकरण ने यह टेंडर करीब छह महीने पहले किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि, प्राधिकरण की अगली हाउसिंग स्कीम तक पंजीकरण ऑन लाइन किए जा सकते हैं।

इसके दो तरीके होंगे। पहले तो लोग प्राधिकरण के वेबसाइट पर अपना एक लॉग इन क्रिएट करेंगे।

इसके माध्यम से पंजीकरण फार्म भर देंगे। ई-चालान के जरिए भुगतान होगा। दूसरी प्रक्रिया बैंकिंग गेट वे की है। जिसमें डेबिट, क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिए लोग प्राधिकरण के खाते में भुगतान करेंगे।

उनके लिए ऑन लाइन रसीद भी जेनरेट हो जाएगी। एलडी की सभी संपत्तियों को भी कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा। इस पोर्टल का अब ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।

इसका एड्रेस वही(www.ldalucknow.co.in) होगा जो अब तक वेबसाइट का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें