फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बने पार्क को फिर बनाने का एलडीए ने किया टेंडर, पार्षद ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
इसी पार्क का हुआ है दोबारा टेंडर।
विज्ञापन
लखनऊ। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर वैशाली एन्क्लेव पार्क संख्या-दो की मरम्मत को लेकर शिकायत की है और इसके लिए दोबारा टेंडर करने को जनता के पैसे का दुरुपयोग बताया है।
विज्ञापन


इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पार्क की मरम्मत नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 में कराई थी। यह काम मार्च 2026 में 4.45 लाख रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। अब एलडीए ने इसी पार्क के लिए 8.20 लाख रुपये का टेंडर फिर से जारी कर दिया है। इसके तहत, बाउंड्री निर्माण, पुताई और हरियाली बढ़ाने का काम होना है। मुकेश ने कहा कि नगर निगम की ओर से आधी लागत में कराए जा चुके काम को महज चार महीने बाद दोगुनी लागत पर फिर से कराना जनता के पैसे की बर्बादी है।
उन्होंने मांग की है कि जनता के पैसे की बर्बादी रोकने के लिए टेंडर को तत्काल निरस्त किया जाए। बची हुई धनराशि को वार्ड के अन्य आवश्यक जनहित कार्यों में लगाया जाए। पार्षद ने मांग की है कि भविष्य में एलडीए किसी भी नगरीय सुविधा संबंधी कार्य को कराने से पहले नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय के अभाव में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। इस मामले में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि संबंधित जोन के सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर टेंडर हुआ है तो उसे तत्काल निरस्त किया जाएगा। नगर निगम से भी संबंधित कार्य की जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें