फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 140 बीघे में किए जा रहे अवैध निर्माण पर चला एलडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। बीबीडी थानाक्षेत्र में करीब 140 बीघे में की जा रही 11 अवैध प्लॉटिंग के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा चौक, बाजारखाला, सआदतगंज, दुबग्गा और बीबीडी क्षेत्र में आठ अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बीबीडी थानाक्षेत्र के बगुलहा और सिकंदरपुर खुर्द में इंदिरा नहर व किसान पथ के आसपास कार्रवाई की गई। यहां सतीश, देशराज, संजय, किशोर, जंगी, भानू, हरिनाम, मो. शरीफ, दुर्गेश, श्रीकांत, राम धीरज, सतीश, कौशल कुमार, नीरज व अन्य की ओर से 11 जगह प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके अलावा ग्राम लौलाई, हासेमऊ और भरवारा में अवैध रो-हाउस समेत तीन निर्माण सील किए गए।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि चौक, बाजारखाला, सआदतगंज और दुबग्गा में अफसर अली, धर्मेंद्र, सर्वेश कुमार, मयंक, मनोज शर्मा, रितेश व अन्य की ओर से किए गए पांच अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें