फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पद छिनने के बाद पप्पू निषाद को मिली सेतु निगम की जिम्मेदारी

Tue, 27 Sep 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू - फोटो : Facebook
विज्ञापन
सोमवार को कैबिनेट से रुखसती के अगले द‌िन लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को राज्य सेतु निगम का अध्यक्ष नामित किया गया है। 
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू राज्य सेतु निगम के निदेशक मंडल में निदेशक के पद पर भी रहेंगे।

मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक और खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रहे लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की सोमवार को मंत्रीमंडल से रुखसती हुई थी।

इस पर लक्ष्मीकांत ने कहा था कि नेता जी और मुख्यमंत्री के कहने पर ही मैने इस्तीफा दिया है। संगठन में बड़ी जिम्मेदारी का आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया था कि कैबिनेट में 60 ही मंत्री होने चाहिए, जबकि 61 हो गए थे इसलिए इस्तीफा देना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें