बसपा के पूर्व मंत्री और फतेहपुर से विधायक अयोध्या प्रसाद पाल मंगलवार को सपा में शामिल हो गए हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात करके पार्टी को मजबूती देने की मंशा जताई।
उन्होंने कहा कि वह समाजवादी विचारधारा में आस्था रखते हैं और पार्टी के हित में काम करना चाहते हैं।
अयोध्या पाल अब तक चार बार विधायक रह चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने टिकट कटने से नाराजगी के चलते बसपा से इस्तीफा दे दिया था।