लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वकीलों और डॉक्टरों ने मिलकर एंटी लव जिहाद नामक मंच बनाया है, जिसका उद्देश्य हिंदू महिलाओं को लव जिहाद से बचाना है। मंच न केवल उन महिलाओं की मदद करेगा जो पहले से ही इस समस्या का शिकार हो चुकी हैं, बल्कि जनजागरण के माध्यम से उन्हें बचाएगा भी।
आरएसएस से जुड़े बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर अधिवक्ता मिलन के वकीलों व डाॅक्टरों ने शनिवार को यूपी प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। इस दौरान केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉ. रमीज मलिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मंच ने एक ईमेल आईडी Antilovejihadmanchgmail.com भी जारी की है, जिस पर कोई भी पीड़ित अपनी शिकायतें भेज सकती हैं।
इससे पहले अधिवक्ता मिलन ने केजीएमयू प्रकरण में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, डीएम और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। प्रेसवार्ता में अधिवक्ता मिलन प्रमुख मृत्युंजय प्रताप सिंह, सह प्रमुख अंबरीष वर्मा, अधिवक्ता श्रेणी प्रमुख शैलेंद्र सिंह राजावत, निकिता मिश्रा, ममता पांडेय, डाॅ. ताविशि मिश्र, डाॅ. श्वेता श्रीवास्तव, डाॅ. कृतिका सोनकर, डाॅ. नीतू कुमारी, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, पंकज अवस्थी, राजीव नारायण पाण्डेय, अरविंद पांडेय आदि शामिल हुए।