फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच हजार लोगों ने एक साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ, गूंजे भजन

विज्ञापन
बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित भजन जैमिंग में पांच हजार से अधिक लोगों ने सन
विज्ञापन
लखनऊ। यह अलग तरह का प्रयोग था युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का। नववर्ष का ऐसा जश्न जहां तेज धुन पर अंग्रेजी संगीत पर नशे में थिरकते युवा नहीं थे और न ही पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने वाले। यहां भजन-कीर्तन पर झूमने वाले युवा थे जिन्होंने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मौका था बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित भजन जैमिंग का, जहां शनिवार को पांच हजार से अधिक लोगों ने सनातन चेतना को आत्मसात किया। जलोटा अकादमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम में राम-राम जय राजा राम..., मंगल भवन मंगल हारी..., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..., सत्यम् शिवम् सुंदरम्..., देवा श्री गणेश देवा... जैसे भक्तिगीतों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन ब्रीदलेस हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ जिसमें हजारों लोगों ने एक साथ पाठ किया। इस पावन अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान, पीयूष सिंह चौहान, सुष्मिता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित भजन जैमिंग में पांच हजार से अधिक लोगों ने सन

बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित भजन जैमिंग में पांच हजार से अधिक लोगों ने सन

बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित भजन जैमिंग में पांच हजार से अधिक लोगों ने सन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें