फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बाद वकील को भी आज कर सकते हैं एयरलिफ्ट

Tue, 06 Aug 2019 12:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ के केजीएमयू से एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद आज पीड़िता के वकील को भी एयरलिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन


केजीएमयू के मीडिया प्रभारी ने बताया कि वकील अभी भी डीप कोमा में है। डॉक्टरों की टीम निगरानी रखे हुए है। एयरोमेड इंटरनेशनल रेस्क्यू सर्विस के निदेशक डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता व वकील दोनों को एयरलिफ्ट कर एम्स ले जाना था, लेकिन एयर एंबुलेंस में एक बार में एक ही व्यक्ति को ले जा सकते हैं। इस वजह से वकील को बाद में ले जाना था, लेकिन मौसम खराब होने से उन्हें बाद में एयरलिफ्ट किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पीड़िता के परिवार के अनुरोध पर यह आदेश दिया था। जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरूद्ध बोस की पीठ ने पहले पीड़िता और वकील को एम्स शिफ्ट करने के मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी थी क्योंकि दोनों के परिवार की ओर से इस संदर्भ में कोई अनुरोध नहीं किया गया।
विज्ञापन


हालांकि फैसले के कुछ ही मिनट बाद पीड़िता के वकील ने पीठ के सामने पेश होकर कहा कि पीड़िता की मां बेहतर इलाज के लिए बेटी को एम्स लाना चाहती है तो कोर्ट ने तत्काल अनुमति दे दी।

पीठ ने कहा कि यदि वकील के परिजन भी उसे एम्स लाना चाहते हैं तो इसके लिए कभी भी आवेदन कर सकते हैं। पीठ ने एम्स प्रशासन को पीड़िता और उसके वकील के इलाज और देखभाल के लिए आवश्यक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें