फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में हड़ताल, बंद रहेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में मंगलवार को हड़ताल के चलते ओपीडी नहीं चलेगी। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा चालू रहने से कुछ राहत जरूर मिलेगी। सोमवार देर रात केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन और कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ओपीडी में कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. संतोष कुमार एवं कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जब एसजीपीजीआई के समान सेवा शर्ते हैं, तो वेतन भी उसी के आधार पर मिलना चाहिए। पीजीआई को 2017 से सातवां वेतनमान व उसके भत्ते प्रदान करने का आदेश हुआ है। इसी प्रकार केजीएमयू व लोहिया संस्थान को भी भत्ते मिलने चाहिए। गौरतलब है कि केजीएमयू ओपीडी में रोजाना सात से आठ हजार मरीज आते हैं। करीब दो सौ मरीजों की सर्जरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें