फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच सौ के छुट्टे मांगने पर अधिवक्ता पर हमला, सिर में लगे पांच टांके

Sun, 11 Oct 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पांच सौ रुपये के छुट्टे मांगने पर कैब चालक ने एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया। घायल अधिवक्ता के सिर में पांच टांके लगे। महानगर पुलिस ने आठ अक्तूबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोमतीनगर निवासी अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि वह अवध बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। कुछ दिन पहले वकालत के सिलसिले में उन्हें महानगर स्थित विवेकानंद अस्पताल के पास जाना था। इसके लिए उन्होंने रात 9:16 बजे अलीगंज सेक्टर-4 से अस्पताल तक रैपिडो बाइक बुक की। करीब 15 मिनट बाद वह गंतव्य पर पहुंच गए।
आशीष का आरोप है कि किराये के भुगतान के लिए उन्होंने चालक को पांच सौ रुपये दिए और बाकी रकम लौटाने को कहा। इस पर चालक ने छुट्टे देने से मना कर दिया और उनसे हाथापाई करने लगा। आरोप है कि चालक ने उन्हें घसीटकर सड़क किनारे ले जाने के बाद किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला कर दिया। उनके घायल होने पर चालक मौके से भाग गया। उन्होंने दोस्त को फोन कर मदद मांगी। दोस्त उन्हें अस्पताल ले गया, जहां उनके सिर में पांच टांके लगाए गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें