डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने दूसरे वर्ष से लेकर चौथे वर्ष के सभी विषम व सम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने छात्रों के लिए निर्देश जारी करते हुए जानकारी दी कि बीएएलएलबी ऑनर्स के दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें और नौवें सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र विवि की वेबसाइट से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।