फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी रंजिश में विधि के छात्र पर हमला

Fri, 10 Oct 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामेश्वर तिवारी।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार को विधि के छात्र रामेश्वर तिवारी पर दबंगों ने लाठी, डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि गोंडा के खालेगांव छपिया निवासी रामेश्वर तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर से विधि की पढ़ाई कर रहा है। वह तृतीय वर्ष का छात्र है। रामेश्वर ने बताया कि कुछ दिन पहले अजनहर गांव जानकीपुरम निवासी रिशु सिंह, बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र उदित सिंह, राज यादव, सिद्धार्थ तिवारी से उसके दोस्त रजत कुमार का झगड़ा हुआ था। झगड़े का वह गवाह है, तभी से सिद्धार्थ तिवारी उसे रजत से दूर रहने के लिए दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर रिशु सिंह, उदित सिंह, राज यादव, सिद्धार्थ तिवारी आए और रजत से दूर रहने के लिए धमकाया। मना करने पर उस पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राज यादव पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें