हजरतगंज कोतवाली में सीएम आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सत्ता संभालने के पांचवे ही दिन बृहस्पतिवार सुबह राजधानी की हजरतगंज कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि प्रदेश मे कानून का राज लागू होगा।
उन्होंने कहा, हर पीड़ित की एफआईआर दर्ज होगी और शिकायतकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को चेताते हुए सीएम ने कहा कि यह उनका पहला और आखिरी निरीक्षण नहीं है। आगे भी थाना-कोतवाली आते रहेंगे।
सीएम आदित्यनाथ ने बाद में मीडिया से कहा, पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर फरियादी की एफआईआर दर्ज जाए। घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। बेवजह रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। मंशा साफ है, कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस रहेगी।